फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: समारोह में नजर आई प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

Sun, 25 Jan 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो26उत्तर प्रदेश दिवस पर योजना के लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते डीएम प्रणय सिंह व भाजपा जिला
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर शनिवार को स्वामी विवेकानंद सभागार विकास भवन में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जनकल्याण योजनाओं से उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर और विकसित बन रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा औ्र सुरक्षा में तरक्की हुई है। कृषि, उद्योग में हम तेजी से बढ़ रहे हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। समारोह में कस्तूरबा गांधी विद्यालय, नगर पालिका इंटर कॉलेज, संत तुलसीदास इंटर कॉलेज, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज, शारदा जौहरी डिग्री कॉलेज और राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं रंगारंग प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में /गैर सरकारी क्षेत्र में अच्छा कार्य करने राजस्व विभाग के लिपिक राहुल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक नीरज पाठक अपर सांख्यिकी अधिकारी अधिकारी आशुतोष मिश्रा, वरिष्ठ सहायक ग्राम विकास दीपक अवस्थी, एनएलआरएल एम संदीप कुमार, और स्कूली बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें