फोटो30पटियाली में मतदाता जागरूकता रैली में शामिल तहसीलदार राम नयन सिंह व अन्य। संवाद
पटियाली। नगर के एसबीआर इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ तहसीलदार राम नयन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
तहसीलदार राम नयन सिंह ने कहा कि वोट देश के भविष्य की नींव रखता है इसलिए हर व्यक्ति अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। रैली में स्कूली बच्चे मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान प्रदीप सिंह यादव, योगेश कुलश्रेष्ठ, ओमकार दीक्षित, चरन सिंह, अवधेश पांडेय, शोभित कमल आदि अध्यापक मौजूद रहे।