फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पटाखा फैक्ट्री आग में झुलसे किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। गांव नगला पटिया में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में पांच मजदूर झुलस गए थे। उपचार के दौरान एक किशोर ने अलीगढ़ में दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य घायल हैं।
विज्ञापन

गांव नगला पटिया निवासी रिहान (15) की अलीगढ़ में उपचार के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायलों में संजीव उर्फ संजय (14), मोनू (19), हीरालाल (20) एवं अजय (21) का इलाज चल रहा है।
रिहान के पिता इकबाल निवासी नगला पटिया ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि नगला पटिया में आशू चौधरी की जमीन पर रमेश ने पटाखा बनाने और बेचने की फैक्ट्री बनाई है। आरोप लगाया कि पटाखा निर्माण में फैक्ट्री संचालक बच्चों से काम कराते हैं। फैक्ट्री में सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। संचालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

फैक्ट्री संचालक व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बालश्रम अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-
किशोर के परिवार में मचा चीत्कार, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द ए खाक
सोरोंजी। अलीगढ़ से रिहान का शव रविवार की दोपहर गांव में पहुंचा। शव गांव में पहुंचते ही चीत्कार मच गया। रिहान की मां सितारा बेगम, पिता इकबाल व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग रिहान के घर पर मौजूद थे। गमगीन माहौल में रिहान के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि शंकरपाल, अनीश, जावेद, विपिन, क्षत्रपाल, कालीचरन, पूर्व प्रधान शफी माेहम्मद सहित बड़ी संख्या ने शोक जताया। संवाद
-
पुलिस रही मुस्तैद
सोरोंजी। रिहान का शव गांव में पहुंचा उससे पहले ही कोतवाली पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने ढांढस बंधाया और मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया और परिवार के लोगों से बातचीत की। परिजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके पश्चात पुलिस की मौजूदगी में रिहान के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें