फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: घर के बंटवारे के विवाद में किशोरी की मौत

विज्ञापन
फोटो48सहावर के नगल चोबे में किशाेरी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन । संवाद
विज्ञापन
सहावर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चोबे में बुधवार की दोपहर घर के बंटवारे और दरवाजा लगाने पर चल रहे पारिवारिक विवाद में एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका की बड़ी बहन ने भाई और भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगला चौबे निवासी आनंद कुमार और उसकी पत्नी मनु बुधवार दोपहर घर पर दरवाजा लगवा रहे थे। इसी दौरान आनंद की बहनों रेनू, ज्योति और भाई प्रिंस से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
बड़ी बहन रेनू का आरोप है कि भाई आनंद और भाभी मनु ने डंडे से ज्योति के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस झड़प में रेनू को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल ज्योति को सहावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, वारदात के बाद आरोपी भाई और भाभी खुद शिकायत दर्ज कराने सहावर कोतवाली पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने वहीं रोक लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ओम प्रकाश सिंह, एएसपी सुशील कुमार और सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजन व पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।
एसपी ओम प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल भाई-भाभी से पूछताछ की जा रही है।
-
तुम दोनों रहोगी तब तक जमीन नहीं मिलेगी
मृतका की बहन रेनू ने बताया कि उसका भाई आनंद और भाभी मनु से जमीन का विवाद चल रहा था। रेनू का आरोप है कि आनंद और मनु उन्हें धमकाते थे। वे कहते थे कि जब तक दोनों बहनें रहेंगी, उन्हें जमीन नहीं मिलेगी। जमीन पर कब्जे की मांग पर वे आए दिन विवाद करते थे। आरोप है कि इसी विवाद में दोनों ने डंडे से हमला किया। मृतका के पिता दिनेश चंद्र होमगार्ड में जवान हैं और सहावर कोतवाली में तैनात हैं।


परिवार में सबसे छोटी थी ज्योति

ज्योति अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। इनमें आनंद कुमार (30) सबसे बड़ा था। प्रिंस (24), बहन भावना (28), रेनू (19) हैं। एक साल से भाई से जमीन के बंटवारे पर विवाद चल रहा था। ज्योति की मौत के बाद मां गुड्डो देवी, पिता दिनेश चंद्र सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें