फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अब ऑनलाइन होगी गन्ना समितियों की निगरानी, ऑडिट रिपोर्ट सीधे पोर्टल पर होगी अपलोड

Tue, 23 Jun 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गन्ना समितियों और गन्ना विकास परिषदों के वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब समितियों के निरीक्षण और लेखा परीक्षण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे कार्यप्रणाली पर विभाग की सीधी निगरानी रहेगी। साथ ही अनियमितताओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित किया है। नई व्यवस्था के तहत गन्ना समितियों और परिषदों के लिए नामित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) निरीक्षण और ऑडिट से संबंधित सभी जानकारियां सीधे पोर्टल पर दर्ज करेंगे। इससे रिपोर्टिंग प्रक्रिया तेज होने के साथ-साथ पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
विभाग के अनुसार समिति या परिषद में भौतिक निरीक्षण अथवा लेखा परीक्षण के दौरान प्राप्त निष्कर्ष, टिप्पणियां और अनुपालन संबंधी विवरण ऑनलाइन मॉड्यूल में अपलोड किए जाएंगे। इससे अधिकारियों को किसी भी स्तर पर कार्यों की समीक्षा करने और प्रगति पर नजर रखने में आसानी होगी। नई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेशभर के नामित चार्टर्ड अकाउंटेंट को प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षण में मॉड्यूल संचालन, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, अभिलेख परीक्षण, ऑडिट चेकलिस्ट, फोटो अपलोडिंग, जियो-टैगिंग और अनुपालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें