फोटो47लापता छात्र पार्थ वर्मा ।स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। मां की डांट से नाराज होकर घर से स्कूल जाने के लिए निकला बुधवार को छात्र लापता हो गया। दोपहर में विद्यालय से मैसेज मिलने पर परिजन को उसके स्कूल नहीं पहुंचने की जानकारी हुई। परिजन ने रिश्तेदारियों में तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
धनतोरिया रोड पर सेंट जोसेफ स्कूल के सामने निवासी पार्थ वर्मा (17) पुत्र मदन पाल वर्मा बुधवार सुबह 7:45 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। दोपहर 1:30 बजे विद्यालय से जानकारी करने पर पता चला कि पार्थ बुधवार को स्कूल पहुंचा ही नहीं था।
पिता ने बताया कि मंगलवार की रात उसकी मां ने पार्थ से मोबाइल चलाने पर डांट दिया था। इसी बात से वह नाराज था। पुलिस ने छात्र की तलाश के लिए टीम गठित की है। स्कूल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
वर्जन
छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जरूरत के अनुसार, अन्य थानों से भी समन्वय स्थापित कर जानकारी साझा की जा रही है। स्कूल और आने-जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।- आंचल चौहान, सीओ सदर