फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एक अगस्त से जिले में लागू होगी स्मार्ट कार्ड आरसी व्यवस्था

Thu, 02 Jul 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो15सहायक संभागीय परिवहन अ​धिकारी कासगंज। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले के वाहन स्वामियों के लिए एक अगस्त से वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) की व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है। अब पारंपरिक कागजी आरसी की जगह क्यूआर कोड और इलेक्ट्रॉनिक चिप से लैस स्मार्ट कार्ड आरसी जारी की जाएगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य वाहन संबंधी दस्तावेजों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और डिजिटल रूप से सत्यापित बनाना है।
विज्ञापन

जिले में परिवहन विभाग कार्यालय में स्मार्ट कार्ड आरसी जारी करने की नई व्यवस्था लागू करेगा। इसके तहत नए वाहन पंजीकरण और आरसी से संबंधित निर्धारित मामलों में कागजी आरसी के स्थान पर पीवीसी आधारित स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्ट आरसी में इलेक्ट्रॉनिक चिप और क्यूआर कोड होगा, जिसमें वाहन और वाहन स्वामी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रूप से दर्ज रहेगी। क्यूआर कोड को स्कैन कर अधिकृत अधिकारी वाहन का विवरण तुरंत सत्यापित कर सकेंगे। इससे फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी तथा दस्तावेजों की जांच पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी होगी। विभाग के अनुसार स्मार्ट कार्ड आरसी सामान्य कागजी आरसी की अपेक्षा अधिक मजबूत और लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाली होगी। इससे वाहन स्वामियों को दस्तावेज खराब होने या फटने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
-
स्मार्ट आरसी की प्रमुख विशेषताएं
- कागजी आरसी की जगह मिलेगा पीवीसी स्मार्ट कार्ड।
- स्मार्ट कार्ड में होगी इलेक्ट्रॉनिक चिप और क्यूआर कोड।
- लंबे समय तक टिकाऊ होगी स्मार्ट आरसी।
- फर्जी दस्तावेजों पर लगेगी रोक।

पुराने वाहनों की कागजी आरसी भी बनेगी स्मार्ट कार्ड
कासगंज। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल नए पंजीकृत वाहनों को ही नहीं, बल्कि जिन वाहनों की आरसी वर्तमान में कागज के रूप में है, उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से पीवीसी स्मार्ट कार्ड आरसी में परिवर्तित किया जाएगा। वाहन स्वामी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अपनी पुरानी कागजी आरसी को क्यूआर कोड और इलेक्ट्रॉनिक चिप युक्त स्मार्ट कार्ड में बदलवा सकेंगे। इससे सभी वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र एक समान आधुनिक और सुरक्षित स्वरूप में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

-
वर्जन....
शासन की ओर से एक अगस्त से स्मार्ट आरसी व्यवस्था लागू की जा रही है। जिले में भी यह व्यवस्था एक अगस्त से प्रभावी हो जाएगी। इससे पहले 25 जुलाई तक प्रदेश के दो जिलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। इसके बाद कासगंज सहित अन्य जिलों में भी स्मार्ट आरसी जारी की जाएगी। पुराने वाहनों की कागजी आरसी को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत पीवीसी स्मार्ट कार्ड में परिवर्तित करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

- आरपी मिश्र, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें