फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल में बर्बरता...होमवर्क नहीं करने पर छठवीं के छात्र का किया ऐसा हाल, पैरों में सूजन और शरीर पर निशान

Wed, 14 May 2025 07:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में होमवर्क नहीं करने पर छात्र को बेरहमी से पीटा गया। घर पहुंचने पर जब छात्र ने परिजन को मामले की जानकारी दी तो बच्चे की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
छात्र के पैर में पिटाई के निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी क्षेत्र के एक स्कूल में छात्र द्वारा होमवर्क पूरा नहीं करने पर एक शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से डंडे से पिटाई कर दी। इससे छात्र के पैरों में चोट के निशान पड़ गए और सूजन आ गई। चोट के कारण छात्र ठीक से चल भी नहीं पा रहा।
विज्ञापन


कस्बे का निवासी एक बालक छठवीं का छात्र है। होमवर्क पूरा नहीं होने पर स्कूल में एक शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाकर छात्र ने परिजन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद छात्र के पिता ने कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

ये भी पढ़ें-UP: ताजमहल में महाराष्ट्र से आए पर्यटक की मौत, बेहोश होकर गिरे...फिर नहीं उठ सके
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पुलिस ने छात्र को मेडिकल के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर कर छात्र का इलाज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि शिक्षक द्वारा छात्र की डंडे से पिटाई करने से उसके पैरों में चोट आई है, जिसका मुझे खेद है। शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: दूध के पैसे मांगने पर बवाल...दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव; 20 लोग घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें