इन श्रद्धालुओं के सामने अपने गंतव्य की ओर जाने की समस्या खड़ी हो गई। रेलवे ने भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनना शुरू कर दिया। पूर्वोत्तर रेलवे ने क्षेत्र में फंसे श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों का सिकंदरा राऊ रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया। ट्रेन संख्या 05414 आगरा फोर्ट को कासगंज के लिए रवाना किया।
ट्रेन संख्या 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल अंत्योदय एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 04816 मऊ-जोधपुर स्पेशल ट्रेनों को सिकंदरा राऊ पर ठहराव किया। वहीं 05387 कासगंज से मथुरा, ट्रेन संख्या 05346 मथुरा से कासगंज, ट्रेन संख्या 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस मथुरा जं. से 23:00 बजे चलाकर और ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं स्पेशल ट्रेन को मथुरा जं. से संचालन कर श्रद्धालुओं को भेजा गया।
इसी क्रम में कासगंज-मथुरा-कासगंज ट्रेन तक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। मथुरा से बरेली की ओर एक मेमू ट्रेन चलाई। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सिकंदराराऊ स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का ठहराव कर उन्हें अपने गंतव्य के लिए रवाना किया। रेलवे टीम ने श्रद्धालुओं के लिए खान-पान की व्यवस्था की। रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर श्रद्धालुओं को सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन से रवाना किया।
रात में ही सिकंदराराऊ पहुंच गए रेलवे के अधिकारी
इज्जत नगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा, मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव,आरपीएफ प्रभारी आरपी सिहं, डीसीआई भागचंद मीना ने सिकंदराराव स्टेशन पर पहुंच कर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते स्टेशन पर व्यापक प्रबंध किए। यहां पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के साथ ही स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की।