फोटो33कासगंज में खाद बीज रासायन की दुकान चेक करतीं कृषि रक्षा अधिकारी अर्पिता राय। स्रोत:स
- फोटो : 1
कासगंज। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने दुकानों का निरीक्षण कर लापरवाही पर सख्ती के निर्देश दिए।
पटियाली में उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह और तहसील कासगंज में जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्पिता राय ने कीटनाशी पटल सहायक जितेंद्र सिंह के साथ विभिन्न कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और दवाओं की गुणवत्ता की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी विक्रेता एक्सपायरी डेट की कीटनाशी दवाओं का विक्रय नहीं करेगा। साथ ही सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों पर स्टॉक और बिक्री रजिस्टर प्रमाणित कराकर रखने के लिए कहा गया।
पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने और किसान को अनिवार्य रूप से दवा खरीदते समय बिल देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान यदि कोई विक्रेता नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, तो उसके खिलाफ कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।