पटियाली। कोतवाली क्षेत्र में रतनपुर फतियापुर के पास शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जनपद फर्रुखाबाद के थाना कंपिल के गांव लोदीपुर निवासी जयमुद्दीन (40 ) के रूप में हुई है।
गांव रतनपुर फतियापुर के पास शनिवार की सुबह 9 बजे रेलवे लाइन के पास उनका का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।
इसके बाद मृतक के भाई मैनुद्दीन ने शव की शिनाख्त की। बताया कि वह शुक्रवार शाम को घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर उसका कहीं पता नहीं चला। उसके 7 बच्चे है। इनमें 6 लड़ी और एक लड़का है। कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।