फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atique Ashraf Murder: शूटर अरुण का परिवार बोलेगा...राज खोलेगा, पुलिस ने फरार माता-पिता को ढूंढ निकाला

Tue, 18 Apr 2023 08:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

Atique Ashraf Murder: कासगंज पुलिस ने माफिया भाइयों के हत्याकांड में शामिल शूटर अरुण मौर्य के परिवार को ढूंढ निकाला है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि परिवार के लोग अरुण मौर्य के बारे में कुछ अहम जानकारी दे पाएंगे। 
विज्ञापन
अतीक-अशरफ हत्याकांड में शामिल शूटर अरुण मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या करने में शामिल कासगंज के शूटर अरुण मौर्य के फरार परिवार को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस परिवार से पूछताछ करके अरुण के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। माना जा रहा है कि परिवार के लोग अरुण के बारे में जो बताएंगे उससे पुलिस को मामले की तह तक जाने में आसानी होगी।  

विज्ञापन


प्रयागराज में मेडिकल जांच के दौरान पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से तीन शूटरों को गिरफ्तार किया। उसमें से एक अरुण मौर्य मूल रूप से कासगंज जिले का रहने वाला है। जानकारी होने पर पुलिस अरुण का पता लगाते-लगाते उसके घर पहुंची।

अरुण के परिवार तक पहुंच गई पुलिस

इससे पहले ही बेटे के हत्याकांड में शामिल होने की खबर पाकर शूटर अरुण का पिता दीपक पत्नी केला देवी और 13 वर्षीय बेटी के साथ गांव से भाग गया था। पुलिस घर पहुंची तो घर पर कोई नहीं मिला। तभी से पुलिस परिवार की खोज में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि अब पुलिस परिवार तक पहुंच गई है। सुरक्षा के मद्देनजर परिवार के संबंध में कोई भी खुलासा नहीं किया जा रहा है।

अहम सवालों के उत्तर खोजने में जुटी पुलिस

अब जब परिवार के सभी सदस्य पुलिस के संपर्क में है। तो माना जा रहा है कि अरुण मौर्य के बारे में कुछ अधिक जानकारी मिल सकेगी। सुरक्षा कारणों से पुलिस मीडिया को अधिक जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस कुछ अहम सवालों के उत्तर खोजने में जुटी हुई है। इसलिए परिवार के संपर्क में आने की बात तो स्वीकार कर रही है। लेकिन, वह कहां पर है और किस स्थिति में है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रही है।

दादा के साथ पानीपत में रहता था अरुण

पानीपत से लौटने के बाद दीपक कुमार पत्नी और बेटी के साथ गांव में आठ वर्ष रह रहा है। जबकि, अरुण अपने दादा के साथ पानीपत में रहता था। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि शूटर अरुण मौर्य के माता-पिता पुलिस के संपर्क में आ चुके हैं। पुलिस की निगरानी में हैं। इस मामले में कोई भी कार्रवाई प्रयागराज पुलिस के स्तर से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें