फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मोहनपुरा मार्ग पर जगह-जगह हो रही मटर की खरीद

Thu, 05 Feb 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो31सिकंदराराऊ मार्ग पर मटर लदे वाहनों से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुरा मटर मंडी में यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। मोहनपुरा मटर मंडी तक माल नहीं पहुंच पा रहा। पथरेकी व अथैया के बीच मटर की खरीद करने वाले कारोबारियों ने सड़क पर ही अपने कांटे लगा लिए हैं। ऐसी स्थिति में मार्ग में घंटों जाम लगा रहा है। व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांवड़ लेकर जाने वाले कांवड़ियों को भी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन

मोहनपुरा में मटर मंडी का कारोबार होता है, लेकिन इस बार सड़क निर्माण के कारण जगह जगह कारोबारियों ने अपने कांटे लगा लिए हैं। अब तो स्थिति यह हो गई है कि पथरेकी से अथैया के बीच सड़क पर ही जगह जगह यह कांटे लगे हुए हैं। जिससे मटर लदे वाहन मोहनपुरा मंडी तक नहीं पहुंच पा रहे। सड़क पर कांटे संचालित होने के कारण जाम के हालात बने हुए हैं।
मजबूरी में किसान रास्ते में लगे कांटों पर ही अपनी मटर की बिक्री कर रहे हैं। बुधवार को काफी जाम लगा रहा। जिससे जाम में फंसे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें