फोटो26कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतक युवक जुगेंद्र के परिजन । संवाद
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर शाम गांव नगला कृश्यिन के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे मे एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया।
गांव अल्लीपुर बरावारा निवासी जुगेंद्र (39) पुत्र तेज सिंह बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर सोरोंजी कस्बा में किसी कार्य से आया था। इसके बाद वह वापस अपने गांव लौट रहा था। नगला कृश्यिन के पास सामने से आर रहे उसकी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जुगेंद्र की मौके पर मौत हो गई।
दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घायल को सोरोंजी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद