फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हाईवे निर्माण की बाधा दूर, नगला हटा स्थित मंदिर के स्थानांतरण पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुरा। कस्बा मोहनपुरा के समीप नगला हटा स्थित मंदिर के स्थानांतरण को लेकर आखिरकार सहमति बन गई है। कार्यदाई संस्था द्वारा मंदिर के पुजारी बाबा नारायण दास की सभी मांगें माने जाने के बाद मंदिर को हटाने का रास्ता साफ हो गया है। तय योजना के तहत शनिवार से मंदिर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे अटके हुए हाईवे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यदाई संस्था के लीगल एजीएम राजेश उपाध्याय और आनंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुजारी बाबा नारायण दास से वार्ता की। इस दौरान पुजारी की ओर से रखी गई मांगों पर सहमति बनने के बाद शनिवार से मंदिर शिफ्टिंग का निर्णय लिया गया।
एजीएम राजेश उपाध्याय ने बताया कि मंदिर के आसपास का स्थान बेहद संकरा है, जहां से चार पहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल होता है। मोहनपुरा बाईपास निर्माण के कारण फिलहाल एक ही लेन से यातायात संचालित हो रहा है, जिससे यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। मंदिर हटने से न केवल निर्माण कार्य की बाधा दूर होगी, बल्कि यातायात भी सुचारु हो सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान रेवाशंकर, निर्देश कुमार, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, नरेंद्र सिंह, टीटू तोमर और सानू राजपूत सहित कई स्थानीय व्यापारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नगला हटा मंदिर को नवीन भवन में स्थानांतरण करने के लिए मंदिर के पुजारी से सहमति बन गई है। शनिवार से मंदिर वाले स्थान पर हाईवे निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

- राजेश उपाध्याय, लीगल एजीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें