फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डिलीवरी के चार दिन बाद प्रसूता की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

Tue, 05 May 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो55मृतक महिला दीक्षा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के चार दिन बाद प्रसूता की मौत से परिजन का गुस्सा फूट गया। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और मालगोदाम चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

गांव पवसरा निवासी रमेश चंद्र की 24 वर्षीय पुत्री दीक्षा को 30 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर श्याम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद चिकित्सक ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। परिजन का कहना है कि सोमवार सुबह दीक्षा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज दर्द की शिकायत के बाद दोबारा उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि सुबह करीब आठ बजे तक किसी भी जिम्मेदार डॉक्टर ने मरीज की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया।

बाद में पहुंचे डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए सीपीआर दिया, लेकिन इस दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई। आरोप है कि इलाज के दौरान दीक्षा के मुंह से खून आने लगा। इसके बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल से निकलते ही एंबुलेंस में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और बाद में मालगोदाम चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवेश राणा व क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को शांत कराया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें