फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बंदरों के डर से मां-बेटे छत से गिरे, हालत नाजुक

Fri, 27 Mar 2026 09:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। बंदरों का आतंक अब जानलेवा साबित होने लगा है। बृहस्पतिवार रात एक महिला अपने दो साल के बेटे को गोद में लेकर छत से गिर गई। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौक निवासी प्रियंका (30) अपने बेटे रियंक के साथ छत पर टहल रही थीं। तभी बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों के दौड़ाने पर प्रियंका बुरी तरह घबरा गईं। मासूम बेटे को गोद में लेकर भागते समय उनका पैर फिसल गया। वह सीधे दो मंजिल की छत से सड़क पर जा गिरीं। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
24 घंटे बाद भी होश नहीं

दोनों को आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन ने बताया कि घटना के करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मां-बेटे को होश नहीं आया है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर बंदरों पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें