फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आरएसएस ने निकाली भव्य राम शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

Fri, 27 Mar 2026 09:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 30 कादरगंज में राम नवमी पर आरएसएस द्वारा निकली गई शोभयात्रा। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गंगा की तलहटी में बसे कादरगंज क्षेत्र में आज शुक्रवार को रामनवमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में रंगा नजर आया और जय श्रीराम के नारे गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया गया। डीजे पर बज रहे भगवान श्री राम के भजनों ने श्रद्धालुओं में जोश भर दिया। स्वयंसेवक और ग्रामीण हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तथा भगवा झंडा थामे आगे चल रहे थे। उनके पीछे भगवान श्री राम की आकर्षक झांकियां चल रही थीं। शोभायात्रा कादरगंज के मुख्य बाजार से शुरू हुई जिसे गांव तरसी में भी भ्रमण कराया गया। ग्रामीणों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
निवर्तमान देहात मंडलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और चेतना पैदा करना है। अवनीश फौजी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से धर्म के प्रति आस्था मजबूत होती है। शोभायात्रा में सुमित दीक्षित, नगर ग्रामीण संघ संचालक रघुवीर सिंह, खंड कार्यवाह सुरेश चंद्र, बीके यादव, बलवीर सिंह, राजेंद्र, भूपेंद्र और राज किशोर सहित कई रामभक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें