फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण महा अभियान : जिले में आज रोपे जाएंगे 22.74 लाख पौधे

Sat, 11 Jul 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो26 सिढ़पुरा की नर्सरी से ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर जाती पौध। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में रविवार को हरियाली का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। महा पौधरोपण अभियान के तहत पूरे जनपद में एक ही दिन में रिकॉर्ड 22.74 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। पर्यावरण को सहेजने और हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) को बढ़ाने के लिए वन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी चिह्नित स्थलों पर पौधों की डिलीवरी शनिवार देर रात तक पूरी कर ली गई। 32 विभागों को मिला लक्ष्य, रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्य आयोजन
विज्ञापन

इस महा-अभियान को सफल बनाने के लिए अकेले वन विभाग ही नहीं, बल्कि 32 अन्य सरकारी विभाग भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। सभी विभागों को उनकी क्षमता के अनुसार पौधरोपण का टारगेट दिया गया है। मुख्य कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग और नोडल अधिकारी/सचिव (राज्य मानवाधिकार आयोग) राजेश कुमार। जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र समेत तमाम आला अधिकारी खुद पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
डीएफओ संजीव कुमार ने आम जनता से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और जीआई टैगिंग के जरिए संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो - 26
पौधशाला से वितरित किए गए दो लाख पौधे
अभियान की जमीनी तैयारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को ही सिढ़पुरा की किलोनी पौधशाला से विभिन्न सरकारी संस्थानों, स्कूलों और ग्राम पंचायतों के लिए 2 लाख से अधिक पौधे रवाना किए गए। पौधशाला प्रभारी कृष्ण मुरारी और वन दरोगा सौरभ चौहान की मौजूदगी में पौधों का वितरण किया गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर लोगों को छाया, फल और शुद्ध हवा देंगे, जिससे वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और पर्यावरण का संतुलन बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें