फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट तक निकला मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
फोटो-61 सोरोंजी के गांव चंडोस में पवन कोरी की मौत के मामले में आयोजित की गई सभा में मौजूद अ​खिल
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव चंडोस निवासी पवन कोरी की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय युवा कोली-कोरी समाज में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमचंद कोली के नेतृत्व में सैकड़ों समाजबंधुओं ने गांव से कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमचंद कोली, बिहार में इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक इंद्रजीत गुप्ता कोली (सहरसा विधानसभा जमुई) संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ मृतक पवन कोरी के पैतृक गांव चंडोस पहुंचे।
वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और मदद का भरोसा दिया। इसके बाद समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट की ओर मार्च निकाला। रास्ते में एसडीएम व सीओ ने उन्हें बीच में ही ज्ञापन सौंपने को कहा, जिसे समाज के लोगों ने अस्वीकार कर दिया और वे सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमचंद कोली ने मांग की कि पवन की हत्या की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
इस दौरान शिव प्रताप वर्मा, नागेश्वर नाथ कोरी, महेश चंद, उदय प्रताप, प्रेम कुमार विद्यार्थी, राजेश अन्ना, राजेश शंखवार समेत पीड़ित परिवार के सदस्य और अन्य समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
-
परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग
विधायक इंद्रजीत गुप्ता कोली ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द घटना का खुलासा करने और पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने इस मामले में 15 दिन के भीतर खुलासे का भरोसा दिया है। डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओपी सिंह ने प्रतिनिधिमंडल और पीड़ित परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार की सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इस प्रकरण को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष रखा जाएगा।

फोटो-61 सोरोंजी के गांव चंडोस में पवन कोरी की मौत के मामले में आयोजित की गई सभा में मौजूद अखिल

फोटो-61 सोरोंजी के गांव चंडोस में पवन कोरी की मौत के मामले में आयोजित की गई सभा में मौजूद अखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें