फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मौनी अमावस्या पर किया भगवान वराह का अभिषेक

Sun, 18 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो15सोरोंजी वराह मंदिर में भगवान वराह का अभिषेक करते धर्मप्रेमी। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। माघ मास की मौनी अमावस्या पर क्षेत्राधीश वराह मंदिर में अभिषेक पूजा आयोजित की गई। भगवान वराह का अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान वराह के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

पंडित नरेश त्रिगुणायत ने भगवान वराह के अभिषेक का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान वराह के अभिषेक व पूजन से सारे मनोरथ सिद्ध होते हैं, जीवन के हर कष्ट से मुक्ति मिलती है तथा अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। सुबह भगवान वराह की मंगला आरती के बाद भगवान का गंगाजल, दूध, दही, घृत, शहद से पंचाभिषेक किया गया। आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुए विधिविधान पूर्वक अभिषेक कराया, अभिषेक के बाद भगवान का नूतन वस्त्र अलंकार से भव्य श्रृंगार किया गया, भगवान को मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। अभिषेक के दौरान महंत विदेहानंद गिरी, रचित अग्रवाल, भरत, हरिदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें