फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दीवार में नकब लगाकर शराब की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में सोमवार रात चोरों ने एक देसी शराब की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर दुकान की दीवार में नकब लगाकर करीब 40 पेटी शराब, इंवर्टर-बैटरा, डीवीआर और नकदी चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

एटा के शिवगंज निवासी प्रशांत कुमार की भगवंतपुर गांव में पुल के पास देसी शराब और बीयर की दुकान है, जहां हिम्मतपुर सई निवासी संतोष सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। सेल्समैन सोमवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे।
मंगलवार सुबह जब वे खेत पर जा रहे थे, तब उन्होंने दुकान के पास दो पेटी शराब रखी देखी। शक होने पर उन्होंने दुकान खोलकर अंदर देखा तो गैलरी की दीवार में नकब लगा हुआ था और स्टॉक से करीब 40 पेटी शराब, नकदी व अन्य कीमती सामान गायब था। चोरों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी तोड़कर डीवीआर भी चुरा लिया।
विज्ञापन

सेल्समैन ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके का मुआयना किया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुकान मालिक के आने पर मिलने वाली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें