फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: साधु हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो45सिकंदपुर वैश्य पुलिस की हिरासत में साधु की हत्या का आरोपी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट पर कुछ दिन पूर्व हुई एक साधु की सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो पड़ोसी जनपद बदायूं का रहने वाला है।
विज्ञापन

14 जुलाई की सुबह गांव नगला डामर निवासी 48 वर्षीय साधु भाई सिंह पुत्र मेघसिंह का शव कादरगंज गंगा घाट पर एक जली हुई झोपड़ी से बरामद हुआ था। इस घटना के बाद से मृतक के भाई कल्लू सिंह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
घटना के बाद से परिजन में भारी आक्रोश था और वे लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजन के दबाव और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दीं।
विज्ञापन

मंगलवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड में वांछित चल रहे आरोपी सुखबीर उर्फ सुखराम उर्फ लूला बाबा, निवासी गढ़ी रिसौली थाना बिल्सी, जनपद बदायूं को पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर उसका साधु के साथ विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश वह मान रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने 13 जुलाई को पहले साधु की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी।
वारदात को एक हादसा दिखाने के उद्देश्य से झोपड़ी में आग लगा दी ताकि पुलिस और प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह गुमराह किया जा सके। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आरोपी की इस चालाकी की पोल खोल दी थी।
विज्ञापन

पटियाली के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें