फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हजारा नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो52मृतक युवक अशोक का फाइल फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में भगवंतपुर पुल के पास हजारा नहर में शनिवार की देर रात डूबे युवक का शव रविवार की दोपहर नदरई डाक बंगले के पास बरामद कर लिया है। परिजन ने पुलिस को युवक के नहर में डूबने की सूचना दी। पीएसी की फ्लड यूनिट ने युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला थान निवासी सतपाल ने ढोलना पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसका भाई अशोक (25) शनिवार की देर रात 10:30 बजे भगवंतपुर पुल के पास नहर में डूबकर लापता हो गया है। सूचना पर पुलिस रात में मौके पर पहुंच गई और उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने युवक को बरामद करने के लिए गोताखोरों लगाया। रविवार की सुबह पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर नहर में डूबे युवक की तलाश करने में लग गए। कई घंटे तक पीएसी की फ्लड यूनिट ने नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर 1 बजे उसका शव नदरई डाक बंगले के पास हजारा नहर से उसका शव बरामद किया। भाई सतपाल ने पुलिस को बताया कि अशोक कई माह से बीमार था। वहीं ग्राम प्रधान डालचंद का कहना है कि बंदरों की घुड़की से वह नहर में गिर गया था। युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि नहर में डूबे युवक का शव दोपहर के समय बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें