फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो29रामबाबू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तबालपुर के पास किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को शनिवार की देर रात टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह कासगंज से कपड़े की खरीदारी करके गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव मौसमपुर निवासी रामबाबू (55) शनिवार की रात बाइक पर सवार होकर कासगंज कपड़े की खरीदारी करने के लिए गए थे। उनके बेटा नवीन कुमार ने बताया कि देर रात बाजार से लौटते समय गांव तबालपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने घटना के बारे में परिजन व आस-पास के लोगों से पूछताछ की। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें