फोटो41गांव बेरी हरनामपुर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ियां वितरित कर सम्मानित करते
मोहनपुरा। गांव बेरी हरनामपुर में महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं, दिव्यांगों व खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय खचेर सिंह ठाकुर की स्मृति में किया गया। जिसमें सब जूनियर एथलेटिक्स ऊंची कूद में मंडल में प्रथम स्थान पाने वाली वैष्णवी पुंढीर, दिल्ली विश्व विद्यालय में चयनित होने वाली रिचा यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला यादव, नायब तहसीलदार गरिमा सिंह, एडवोकेट नीलिमा चौहान ने महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि ओजनाओं की जानकारी दी। संयोजक डॉ आरबी चौहान, सुधा चौहान और यूपी जेल्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. मंजू सिंह एवं डॉ. प्रतीक अग्रवाल ने होम्योपैथिक शिविर में करीब 100 मरीजों का परीक्षण किया। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी वर्मा, अर्चना सिंह और अंजलि मौजूद रहीं।