फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ढोलना थाने में हाॅस्टल और मिशन शक्ति केंद्र का लोकार्पण

विज्ञापन
फोटो 56 - ढोलना थाने में होस्टल, विवेचना कक्ष लोकार्पण करतीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ साथ में एसप
विज्ञापन
कासगंज। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने थाना ढोलना क्षेत्र में नवनिर्मित हाॅस्टल विवेचना कक्ष और मिशन शक्ति केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण भी किया।
विज्ञापन


एडीजी के आगमन पर एसपी ओपी सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नवनिर्मित भवनों पर पहुंची और लोकार्पण की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान एडीजी ने कहा कि थाने में बने हाॅस्टल में नए आरक्षियों को रहने का स्थान मिलेगा। महिला और पुरुष आरक्षियों के लिए अलग अलग व्यवस्थाएं की हैं।
लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात एडीजी ने थाने का निरीक्षण किया। शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए पुलिस लाइन के रिकॉर्ड से शस्त्र और कारतूसों का मिलान करने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि थाने में व्यवस्थाएं संतोषजनक है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया। संवाद के दौरान लोगों ने पुलिस की सक्रियता और व्यवस्थाओं को सरहा। माैके पर एएसपी सुशील कुमार, सीओ आंचल चौहान, प्रभारी निरीक्षण जगदीश चंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

फोटो 56 - ढोलना थाने में होस्टल, विवेचना कक्ष लोकार्पण करतीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ साथ में एसप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें