फोटो25 पटियाली में दरगाह हज़रत हाजी हरवैन शाह परिसर में लगवाई गई हाईमास्ट लाइट । संवाद
पटियाली। तहसील में बाईपास रोड स्थित दरगाह हजरत हाजी हरवैन शाह के परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाई गईं। बुधवार को सांसद देवेश शाक्य ने इसका उद्घाटन किया। दरगाह में आने वाले जायरीन काफी समय से परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट की मांग कर रहे थे। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 2 लाख 41 हजार रुपये की लागत से लाइटें लगाई गईं।
दरगाह के गद्दीनशीन फौजी बाबा ने बताया कि हाईमास्ट लाइट लगने से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह एक सराहनीय कदम है। लाइट लगने के बाद सभासद मारुफ कुरैशी, हिकमत अली, राजेश भारद्वाज, कासिम सलमानी, आरिफ अली, संजीव कश्यप, फैजान शेख और अफसर अली आदि ने खुशी जताई। संवाद