फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नहर की पटरी पर मिला युवक का अधजला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 29 Oct 2023 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में नहर की पटरी पर युवक का अधजला शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
Kasganj News: नहर की पटरी पर मिला युवक का अधजला शव, पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार को एक युवक का अधजला शव नहर की पटरी पर मिला। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


घटना गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गुड़ियाइ गांव की है। गांव के पास से नहर निकली है। यहां नहर की पटरी किनारे व्यक्ति का अधजला शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो गांव में लोगों की जानकारी दी। इसके बाद बाद पुलिस को खबर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ेंः- UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। मौका मुआयना करके तथ्य जुटाए। लोगों से बात करके शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें