फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: आग लगने से तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, घर के लिंटर को भेदते हुए दूर खेत में गिरा; गांव में दहशत

Sun, 26 Nov 2023 11:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में आग लगने से तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। यह घर के लिंटर को भेदते हुए दूर खेत में गिरा। धमाका सुन गांव में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
Kasganj: आग लगने से तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, घर के लिंटर को भेदते हुए दूर खेत में गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार की देर शाम खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। वह घर के लिंटर को भेदते हुए छत के रास्ते दूर खेत में जा गिरा। धमाका सुनकर गांव में दहशत फैल गई। रसोई में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से छप्पर भी जल गया।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के किशोरपुर गांव की है। गांव निवासी किशनपाल की पत्नी घर पर खाना बनाने के लिए रसोई में गई। जैसे ही उन्होंने चूल्हे में आग जलाई वैसे ही गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते देख उनकी पत्नी ने चीख पुकार मचा दी। वह भागकर रसोई के बाहर निकल आईं। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। छप्पर में आग पकड़ ली। रसोई में रखा सामान जल गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: फसल बीमा फर्जीवाड़े की होगी रिकवरी... तीन सौ से अधिक किसानों की सूची तैयार; कहीं जद में आप भी तो नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद सिलेंडर उछलकर मकान के लिंटर से टकाराया और छत को भेदते हुए बाहर खेत में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद लोगों ने छप्पर में लगी आग को बुझाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें