फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की जुदाई: पत्नी के एक कदम ने उजाड़ दिया सुहाग..., इस हाल में मिला पति का शव

Sun, 26 Nov 2023 07:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पत्नी से दो दिन की जुदाई भी पति को बर्दाश्त नहीं हो सकी। पत्नी मायके क्या गई, उसने खौफनाक कदम उठा लिया। पति की लाश कमरे में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
women - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर में पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौसेरे भाई के सुबह घर पहुंचने पर घटना का पता चला। परिचन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला का मायका एटा में है। 
विज्ञापन


मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी सुरेंद्र (40) का शव शनिवार को कमरे में लटका हुआ मिला। उसने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 7 बजे उसका मौसेरे भाई रमेश उसके घर पर पहुंचा तो उसने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद अन्य परिजनों को इसकी जानकारी हुई। मोहल्ले के लोग भी उसकी मौके पर एकत्रित हो गए। 

परिजन ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को फंदे से उतरवाया। शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी बीपी गिरि ने बताया कि मृतक सुरेंद्र का पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी अपने मायके एटा के नया गांव चली गई। उसके बाद सुरेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें