फोटो04-सिढ़पुरा में पटियाली मार्ग पर सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बारे में जानकारी करती पु
सिढ़पुरा। कोतवाली क्षेत्र के पटियाली मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि उनका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव बहारपुर निवासी पीयूष शाक्य (50) पुत्र मातादीन मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपने साथी अशोक निवासी नगला आशानंद के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। वे अपनी बेटी चंचल उर्फ दीप्ति निवासी अयोध्या नगर के घर से वापस अपने गांव आ रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक पटियाली रोड पर गांव फतेहपुर के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीयूष और अशोक दोनों घायल हो गए। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा पहुंचाया गया।
वहां से गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने पीयूष शाक्य को आगरा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से आगरा लेकर जा रहे थे, लेकिन रात करीब 9 बजे रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके साथी अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों तथा परिजन से पूछताछ की। पटियाली के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
फोटो04-सिढ़पुरा में पटियाली मार्ग पर सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बारे में जानकारी करती पु