कासगंज। सदर कोतवाली के गांव नगला शीशम में सोमवार की सुबह घर में घुसकर महिला व उसके जेठ की मारपीट कर दी। मामले में महिला ने दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव नगला शीशम निवासी महारानी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार आरोप है कि 9 फरवरी की सुबह 8 बजे गांव के शैलेष ,संगीता , मालती , सत्यपाल और रक्षपाल जबरन उसे घर में घुस आए और उनके जेठ के साथ गाली गलौज करने लगे। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों की मारपीट कर दी। इससे उसके चोटें आई हैं। घटना की सूचना पुलिस को फोन कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने विवाद के बारे में पूछताछ की। पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माने और जाने से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। मामले में महिला ने पांचों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।