फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नए आलू की आवक से पुराने आलू किसानों ने निकासी से खींचे हाथ

Sat, 29 Nov 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो01कासगंज की सब्जी मंडी में बिक्री के लिए रखे आलू।संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कासगंज। स्थानीय नए आलू की आवक के साथ ही पुराने आलू की निकासी से किसानों ने हाथ खींच लिए हैं। इसे कोल्ड में अभी भी लगभग 30 हजार बोरी आलू रखा हुआ है। थोक में पुराने आलू की कीमत 25 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर में 31 अक्तूबर तक आलू का भंडारण चलता है। पंजाब, कनार्टक एवं हल्द्वानी आलू की आवक अक्तूबर में बाजार में हो जाती है। समय से आलू न आने से इसकी अच्छी मांग बनी हुई थी। कीमतों में भी उछाल आ गया लेकिन एक पखवाड़े पहले बाहर के नए आलू की आवक शुरू हो गई। स्थानीय मंडी में नए आलू की आवक होने के साथ ही इसकी कीमत भी गिरने लगी। स्थानीय नया आलू 30 रुपये किलो के भाव से फुटकर में बिकना शुरू हुआ। जो अब घटकर 20 रुपये किलो पर आ गया है। जबकि थोक में इसके भाव इस समय 12 रुपये किलो तक है। नए आलू की कीमत में आई इस गिरावट ने पुराने आलू की बेकदरी कर दी। जो आलू एक पखवाडे़ पहले तक थोक में 1000 रुपये बोरी तक बिक रहा था। अब उसके भाव 250 से 300 रुपये तक रह गए। इतनी कम कीमत रह जाने से किसानों ने कोल्ड से आलू निकालना बंद कर दिया है। इससे कोल्ड स्टोर संचालक भी चिंतित हैं। कोल्ड स्टोर संचालक मुकेश शर्मा ने बताया कि नए आलू की कीमतें अभी से घट जाने से पुराने आलू की कीमतों में काफी गिरावट आ गई है। इससे निकासी प्रभावित है। पुराने आलू के फिकने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें