कासगंज। कबड्डी खिलाडियों की राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली बालक, बालिका वर्ग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित होंगे। जिला स्तर व मंडल स्तरीय ट्रायल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के कार्यक्रम निर्धारित हो गए हैं।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर सोरों में किया जाएगा। बालिका वर्ग का ट्रायल 2 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 3 दिसंबर को अलीगढ़ में आयोजित होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 6 से 8 दिसंबर तक गाजीपुर में आयोजित होगी। बालक वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल 4 दिसंबर को होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 5 दिसंबर को अलीगढ़ में होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 9 से 11 दिसंबर तक अमेठी में आयोजित होगी।
जिला स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी आयु संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति व छाया प्रति के साथ समय से पहुंचकर प्रतिभाग कर सकते हैं। संवाद