फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकार हरि: भोले बाबा के भक्त पहले भी हो चुके हादसे का शिकार, दस लोगों की हुई थी मौत... कई थे घायल

Tue, 02 Jul 2024 08:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

भोले बाबा के भक्त पहले भी हादसे का शिकार हो चुके हैं। दो वर्ष पहले दस लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
आश्रम में सिर झुकाकर जय जयकार करते भक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में भोले बाबा के सत्संग व आश्रम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भक्तों का रेला होता रहा है। अत्यधिक भीड़ के कारण मार्गों पर दबाव रहता है। पटियाली की ओर आने जाने वाली ट्रेनों में भी भीड़ उमड़ती है। ऐसी स्थिति में कई बार हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2022 में तीन मई को पटियाली-कायमगंज मार्ग पर सुबह के समय बोलेरो और ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस भिड़ंत में करीब दस लोगों की मौत हो गई। दर्जन भर लोग घायल हुए। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग थे। बोलेरो और ऑटो दोनों ही वाहन मंगलवार को भोले बाबा के आश्रम में आने जाने वाले थे। 

इस हादसे से उस समय तमाम सवाल खड़े हुए। यह हादसा अशोकपुर गांव के निकट हुआ था। इससे पूर्व भी ट्रेन की चपेट में आकर दो भक्त महिलाएं व एक बच्ची ट्रेन हादसे में मौत का शिकार हुईं। इस तरह के तमाम हादसे होते रहे हैं, लेकिन इन हादसों के बावजूद भोलेबाबा के भक्तों के आश्रम में आने का सिलसिला कभी रुका नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें