फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बेटी ने चुना साथी, पिता ने शांतिपाठ

विज्ञापन
फोटो48सिढ़पुरा में बहन के अपनी मर्जी से जीवन साथी चुनने पर पिता के साथ बहन का शंति पाठ करता भ
विज्ञापन
सिढ़पुरा। बालिग बेटी के घर छोड़कर जाने और अपनी मर्जी से शादी करने से नाराज पिता ने बुधवार को उसके जीते-जी शांतिपाठ करा दिया। आंबेडकर पार्क के पास स्थित दवा व्यवसायी अजय प्रकाश गुप्ता के आवास पर यह अजीबोगरीब मामला देखने को मिला।
विज्ञापन

पिता अजय प्रकाश का आरोप है कि बेटी के शादी करने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। मामले में पिता ने 13 अक्तूबर को नगर पंचायत चेयरमैन के पति शम्मी कपूर, अपनी बेटी के पति आर्येंद्र गुप्ता समेत परिवार के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद 16 अक्तूबर को पुलिस ने लड़की के बयान न्यायालय में दर्ज कराए। लड़की ने लड़के के पक्ष में बयान दिए।
अजय प्रकाश की बालिग बेटी ने 11 अक्तूबर को अपनी मर्जी से घर छोड़ दिया और उसके बाद प्रयागराज जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इस पूरे प्रकरण से पिता अजय प्रकाश गुप्ता बेहद आहत हो गए और उन्होंने बेटी को मृत मानते हुए कस्बे के लोगों की मौजूदगी में शांतिपाठ कर दिया। यह घटनाक्रम पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें