फोटो38सोरोंजी नगर पालिका परिसर में अनशन पर बैठे सभासदों को मनाने के लिए वार्ता करते नगर पालिक
सोरोंजी। नगर पालिका की एक जुलाई को संपन्न हुई बजट बैठक को शून्य घोषित करने की मांग पर अड़े सभासदों ने आज शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है।
बुधवार से क्रमिक अनशन पर बैठे सभासदों से आज नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने बातचीत की लेकिन तीन घंटे से अधिक समय तक चली वार्ता बेनतीजा रही। अनशन पर बैठे सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर एक जुलाई को बजट बैठक को असंवैधानिक तरीके से आयोजित करने का आरोप लगाते हुए इसे शून्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं। क्रमिक अनशन पर बैठे सभासद विष्णुकांत तिवारी, रिंकू पचौरी, पवनेश सक्सेना, रवि दुबे, कश्यप, सभासद प्रतिनिधि मुनीश चौधरी, जयसिंह, सोहेल का कहना है कि नगर पालिका में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं हुईं हैं।
वर्जन
- नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ से हुई बातचीत बेनतीजा रही। हम अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन करेंगे। शुक्रवार से सभासद रिंकू पचौरी व सभासद प्रतिनिधि मुनीश चौधरी भूख हड़ताल करेंगे- विष्णुकांत तिवारी , अध्यक्ष सभासद संघ
- आंदोलनरत सभासद बजट बैठक को शून्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं। बजट बैठक 1 जुलाई को मेरे कैंप कार्यालय पर पूरी तरह नियमों का पालन करते हुए हुई है। इसे शून्य घोषित करने की मांग करना अनुचित है- रामेश्वर दयाल महेरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोरोंजी