फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: युवक ने की फंदा लगाकर जान देने की कोशिश

Thu, 09 Jul 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में बुधवार की देर रात युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। गांव जमालपुर निवासी राजा पुत्र बाबूराम का बुधवार को उसके परिवार के सदस्य के साथ विवाद हो गया था, जिससे युवक काफी परेशान था।
विज्ञापन

इसी बात से नाराज होकर उसने घर पर फंदा लगा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर उसे लेकर जिला अस्पताल कासगंज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत में सुधार न होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें