फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भगवान वराह के लगाए जयकारे

Sat, 06 Dec 2025 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो31सोरोंजी में भगवान वराह का अ​भिषेक करते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शुक्रवार को तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी किनारे स्थित क्षेत्राधीश वराह मंदिर में भगवान वराह का अभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भगवान वराह के जयकारों से गूंज उठा। पंडित नरेश त्रिगुणायत ने भगवान वराह के अभिषेक का महत्व बताया। कहा कि भगवान वराह के पूजन से जीवन के हर कष्ट से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

क्षेत्राधीश वराह मंदिर में सुबह भगवान वराह की मंगला आरती के बाद भगवान का गंगाजल, दूध, दही, घृत, शहद से पंचाभिषेक किया गया। आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुए विधिविधान पूर्वक अभिषेक कराया। इसके बाद भगवान का नूतन वस्त्र अलंकार से भव्य शृंगार किया गया। भगवान को मेवा-मिष्ठान का भोग लगाया गया। शंख और घंटे की गूंज के बीच भी भगवान की महाआरती उतारी गई।अभिषेक के दौरान महंत विदेहानंद गिरी, हेमेंद्र शास्त्री, संतोष शर्मा, हरिदास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें