फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फावड़े के प्रहार से पिता-पुत्री गंभीर घायल, रेफर

Sat, 06 Dec 2025 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो38जिला अस्पताल में भर्ती घायल सरनाम।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के गांव घिनौना में जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षाें में विवाद हो गया। हमले में एक पक्ष की ओर से पिता-पुत्री गंभीर घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव घिनौना निवासी सरनाम (38) पुत्र उल्फत शनिवार की दोपहर खेत पर निर्माण करा रहे थे। गांव के पंकज, नेम सिंह,यतेंद्र व अन्य लोगों ने जमीन पर निर्माण का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर पंकज, नेम सिंह, यतेंद्र व उनके रिश्तेदार विपिन निवासी दादों, रेखा निवासी नगला हंसी सहित 10-12 अन्य लोगों ने सरनाम व उनकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सरनाम व उनकी बेटी आरती (13) गंभीर घायल हो गई। वहीं उनकी पत्नी सुषमा के मामूली चोटें आई है। दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलने पर ग्रामीण उनकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजन ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने पिता-पुत्री की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ भेजा है। मामले में सरनाम की पत्नी ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि जमीन के विवाद में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें