कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम बकरी चराने गई बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। उसने घर पहुंच कर घटना के बारे में परिजन को जानकारी दी ।परिजन की शिकायत पर पहुंची पुलिस में उसका मेडिकल परीक्षण कराया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
क्षेत्र के गांव की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 बजे खेत पर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान गांव का ही आरोपी युवक मुनेश कुमार उसे अरहर के खेत में जबरदस्ती पकड़ कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बालिका लहूलुहान हो गई।
बालिका ने घर पहुंच कर घटना के बारे में परिजनों को बताया। घटना की सूचना परिजन ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर सीओ आंचल चौहान ने गांव में पहुंचकर बालिका के परिजन व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की।पुलिस में बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया।
सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। परिजनेम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।