फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंजडुंडवारा में नवजात की मौत के बाद हंगामा

Sat, 29 Nov 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 37 कासगंज गंजडुंडवारा में ​निजी क्लीनिक पर नवजात की मौत के बाद हुंगामा करते लोग। स्रोत: वी - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला स्टाफ से झगड़ता युवक। वीडियो ग्रैफ
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के राजाराम चौराहा स्थित निजी क्लीनिक पर आठ दिन के नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक सील कर दिया।
विज्ञापन

महमदपुर निवासी कृपाल सिंह शुक्रवार की सुबह 9 बजे अपने बीमार नवजात को इलाज के लिए डॉ. सुरेश चंद्रा के निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे। उनका आरोप है कि उपचार के दौरान बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन चिकित्सक ने समय पर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। शाम के समय नवजात की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच चिकित्सक और स्टाफ क्लीनिक बंद कर मौके से चले गए। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुूलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। सूचना सीएमओ को दी गई। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने टीम को मौके पर भेजा। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। सीएमओ ने बताया कि क्लीनिक पंजीकृत है, लेकिन अनियमितताओं के चलते सील करने की कार्रवाई की गई है।

फोटो 37 कासगंज गंजडुंडवारा में निजी क्लीनिक पर नवजात की मौत के बाद हुंगामा करते लोग। स्रोत: वी- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला स्टाफ से झगड़ता युवक। वीडियो ग्रैफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें