फोटो 13 - सहावर तहसील में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर डाउन रहने से ठप पड़ कामकाज। स्रोत
सहावर। तहसील परिसर में बुधवार को उपनिबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय की ऑनलाइन साइट पूरी तरह ठप रहने से बैनामा कराने पहुंचे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पिछले तीन-चार दिनों से रजिस्ट्री की साइट बेहद धीमी गति से चल रही थी लेकिन बुधवार को यह पूरी तरह बंद हो गई। इससे दूर-दराज के गांवों से आए क्रेता-विक्रेता और गवाहों को दिनभर इंतजार करने के बाद भी मायूस होकर लौटना पड़ा।
सुबह से शाम तक सर्वर चालू होने की उम्मीद में बैठे लोग तहसील परिसर में ही डटे रहे लेकिन तकनीकी खराबी दूर न होने के कारण दस्तावेज की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उपनिबंधक सहावर ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण बुधवार को एक भी नया बैनामा दर्ज नहीं किया जा सका।
हालांकि मंगलवार के लंबित पड़े चार बैनामों का कार्य किसी तरह पूरा करा लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस तकनीकी खराबी के चलते विभाग को प्रतिदिन लगभग 15 से 16 लाख रुपये के राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
-
पिछले चार दिन से सर्वर डाउन चल रहा था और बुधवार को इसके पूरी तरह ठप होने से एक भी नया बैनामा दर्ज नहीं हो सका। -वेदप्रकाश, बैनामा लेखक
सुबह से काम के सिलसिले में आए थे लेकिन बिना बैनामा कराए ही उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। -शिव शाक्य, बैनामाकर्ता
फोटो 13 - सहावर तहसील में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर डाउन रहने से ठप पड़ कामकाज। स्रोत
फोटो 13 - सहावर तहसील में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर डाउन रहने से ठप पड़ कामकाज। स्रोत