कासगंज में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
उत्तर प्रदेश के कासगंज में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से गायल हो गए। घर में खबर पहुंची चो परिजन रोने-बिलखने लगे। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हादसा सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मार्ग पर मोहनपुरा के निकट हुआ। यहां विपिन कुमार (18) निवासी नगरिया बीच मारहरा अपने साथी श्यामवीर (16) पुत्र रामवीर एवं सूरज (15) पुत्र रामबाबू के साथ बाइक से खेत पर धान की रोपाई के लिए जा रहा था। मोहनपुरा के निकट लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा देख राहगीर रुक गए और आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कोतवाल हरिभान सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।