फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: साथी की मौत से गुस्साए लेखपालों ने किया तहसीलों में प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो11सहावर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लेखपाल। संवाद - फोटो : निजी हॉस्पीटल में मासूम की मौत के बाद परिजनों को समझाते थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह। वीडियो ग्रैफ
विज्ञापन
कासगंज। फतेहपुर में हुई लेखपाल की मौत के बाद जिले के लेखपाल संघ में आक्रोश है। एसआईआर कार्य के दबाव के चलते बीएलओ कार्य देख रहे लेखपाल ने आत्महत्या की थी। साथी की मौत के बाद आक्रोशित लेखपालों ने सदर तहसील, सहावर और पटियाली तहसील पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

सदर तहसील मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर ने बीते दिन एसआईआर कार्य के दबाव में फांसी फंरा लगाकर आत्महत्या कर ली। लेखपाल की मौत के बाद प्रदेश के लेखपालों में आक्रोश है। एसआईआर कार्य में सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ लेखपालों को भी लगाया गया है। एसआईआर ड्यूटी के नाम पर उन्हें छुट्टी नहीं दी उल्टा निलंबित कर दिया। काम के दबाव में शादी में छुट्टी न मिलना और निलंबन को वह सह नहीं पाया और उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने, परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, लेखपालों पर दबाव बनाकर काम न लिए जाने की मांग की। इस दौरान राहुल सिंह, प्रशांत वशिष्ठ, प्रतीक वर्मा, अजय कुमार सिंह, चमन मियां, विशाल बाबू, सोनम अग्रवाल, आरती राजपूत सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
सहावर तहसील परिसर में भी शुक्रवार को लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान दीपक भारद्वाज, कुलदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, ज़िकरुल हसन, मुहम्मद जावेद, अनुपम वशिष्ठ, सुमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पटियाली तहसील
सभागार में लेखपाल संघ के सदस्य शुक्रवार को एकत्रित हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल को सौंपा। इस दौरान प्रमोद कुमार पाराशर, विवेक कुमार, भूप सिंह, आदित्य गौतम, सुरभि महेश्वरी, कुलदीप सिंह, रूप किशोर, अरुण तोमर, किरण लता, शिवानी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें