फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आलोक का लखनऊ में होगा अधिवेशन

Wed, 11 Feb 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इसमें 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित अधिवेशन के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अतिवल सिंह और राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र सिंह राजपूत के अलावा महासचिव विजय राजपूत ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह ने 15 मार्च को लखनऊ में होने वाले प्रदेश अधिवेशन की जानकारी दी। इसमें समस्त जनपदों से प्रतिभागी बच्चों, सेवा निवृत्त अधिकारियों और आलोक के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने जिला अध्यक्षों से प्रतिभावान बच्चों और सदस्यों की सूची भेजने का निर्देश दिया।
महासचिव कुशल पाल सिंह और अन्य वक्ताओं ने कार्यक्रम के संचालन के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर विचार व्यक्त किया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव किशोरी लाल, उपाध्यक्ष सुरेश शिवसिंह, संगठन सचिव संगीता कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें