फोटो45घायल युवक को अस्पताल लेकरराजाते एंबलेंस कर्मी। स्रोत: एंबुलेंस कर्मी
कासगंज । सहावर में बुधवार की चांडी पुल के पास ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने बाद बाइक सवार युवक घायल हो गया। नगला धूरी निवासी अनुज कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र बुधवार को पिता व भाई के साथ शादी समारोह के लिए सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान चांडी पुल के पास सामने से आ रहे ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह घायल हो गया। परिजन ने उसे एंबुलेंस की मदद से जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।