फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: किशोरी को अगवा कर ले गया गैर समुदाय का युवक, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 30 Jan 2023 09:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में परिजनों के न रहने पर एक गैर समुदाय का युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। परिजनों को जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
अपहरण की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव से गैर समुदाय का युवक एक किशोरी को अगवा कर ले गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की औऱ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह बीती 23 जनवरी की सुबह खेत गए हुए थे। इसी बीच गांव का ही आरिफ किशोरी को घर से अगवा कर ले गया। परिजन वापस आए तो किशोरी को घर पर न पाकर चिंतित हो गए। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच परिजनों को आरिफ के अगवा कर ले जाने की जानकारी मिली। 

बताया कि जानकारी मिलने पर वह उसके घर पर पहुंचे। इस पर उसके भाई ताहिर, मोती, आबिद ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। धक्के देकर भगा दिया। साथ ही फिर से पूछने आने पर जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें