फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: अब जिले में जल्द खुलेगा पहला केंद्रीय विद्यालय

Mon, 30 Jan 2023 09:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग भूमि चिन्हित होते ही इसका प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेजेगा। इसके बाद आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। केंद्रीय विद्यालय स्थापित होने से जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Samiti (KVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षा मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कासगंज में केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाने के संबंध में घोषणा की है। भारत सरकार की इस घोषणा के बाद से शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए 10 एकड़ भूमि की तलाश विभाग ने शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व् विभाग के अधिकारी भूमि चिह्नित करने की कोशिश में जुटे हैं।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व भारत सरकार के केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा प्रदेश में 10 केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी। इस घोषणा में यह जिला भी शामिल किया गया है। जिले में काफी समय से केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग चल रही थी क्योंकि कोई भी केंद्रीय विद्यालय जिले में संचालित नहीं है।

अब केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है आगामी समय में केंद्रीय विद्यालय स्थापित होने पर छात्र छात्राओं को शिक्षा के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित किया जाएगा। पहले चरण में कक्षा 1 से 5 तक कक्षाएं संचालित होगी। इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से कक्षाओं का विस्तार होता जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग भूमि चिन्हित होते ही इसका प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेजेगा। इसके बाद आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। केंद्रीय विद्यालय स्थापित होने से जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।

जिले में केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना किए जाने को मंजूरी दी है। इसके लिए राजस्व विभाग के माध्यम से 10 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि चिन्हित होते ही विद्यालय का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा- एसपी सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें